गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, संवाददाता। पूर्वांचल भवन के संचालन को लेकर मंगलवार को नगर निगम सभागार में बैठक हुई। नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक की अध्यक्षता में पूर्वांचल समाज को लोग मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्वांचल भवन की सदस्यता के लिए आजीवन सदस्यता शुल्क 11 हजार रुपये, विशेष सदस्यता शुल्क 5,100 तथा साधारण सदस्यता शुल्क 2,100 देना होगा। बैठक में पुरबिया जनकल्याण परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता सिंह, प्रवक्ता जय दीक्षित, उपाध्यक्ष कंचन तिवारी, संजीव सिंह, तिलकराम पाण्डेय, सुभाष सिंह समेत कई सदस्यों ने पूर्वांचल भवन की अजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मनोज मुंगेरी, राकेश तिवारी, राजाराम मौर्य, सुजीत तिवारी, सुभाष सिंह, अमन शर्मा, आशीष कुमार, कैप्टन गोपाल, पिंटू सिंह सहित कई सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।...