रुद्रपुर, फरवरी 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गांधी पार्क में आयोजित 'सरस आजीविका मेला' में पूर्वांचल की लोक संस्कृति और संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। पूर्वांचल के प्रसिद्ध कलाकार रूपेश मिश्रा और उत्तराखंड की लोकप्रिय स्टार श्वेता मेहरा मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। गांधी पार्क में आयोजित सरस आजीविका मेला और यूएस नगर कार्निवल सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि 19 फरवरी को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वह सायं 7 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करेंगे। गुरुवार की शाम 'पूर्वांचल बॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.