पूर्वांचल फुटबॉल क्लब ने जबूरना को 2-0 से हराया
गाजीपुर, जून 18 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पखनपुरा गांव में आयोजित मरहूम वाजिद प्रधान स्मृति राज्य स्तरीय रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पूर्वांचल फुटबॉल क्लब और जबूरना फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पूर्वांचल फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जबूरना को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। पूर्वांचल के खिलाड़ी सनवर और मोहम्मद कैस ने शुरुआती मिनटों में गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन जबूरना के गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव कर टीम को बढ़त लेने से रोके रखा। वहीं जबूरना की ओर से रितेश, कैफ और इशू ने भी कई आकर्षक मूव बनाए, लेकिन वे गोल में तब्दील नहीं हो सके। यह भी पढ़ें- फुटबाल में जबूरना ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.