पूर्वांचल दुर्गा पूजा के 75 वर्ष होने पर लगेगा भव्य मेला
धनबाद, मार्च 30 -- सिंदरी। सिंदरी की सबसे पुरानी पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपनी स्थापना का 75वां वर्ष प्लेटिनम जुबली मनाने जा रही है। इसे लेकर रविवार को पूजा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यों ने बताया कि यह सिंदरी का पहला दुर्गा पूजा स्थल है। 75वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए इस बार भव्य मेले और विशेष पंडाल का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों को लेकर अभी से रूपरेखा तैयार की जा रही है। बैठक में विकास दा, रंजीत सिंह, सुनील पाठक, नीरज सिंह, मंतोष दास और राजन सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.