पूर्वांचल-डिस्कॉम के भिखारीपुर स्थित सिविल विभाग से तीन मेजरमेंट बुक (एमबी) गायब होने का मामला एक बार चर्चा में है।
वाराणसी, जून 4 -- वाराणसी। पूर्वांचल-डिस्कॉम के भिखारीपुर स्थित सिविल विभाग से तीन मेजरमेंट बुक (एमबी) गायब होने का मामला एक बार चर्चा में है। मामले की जांच कर रहे मिर्जापुर जोन के मुख्य अभियंता बुधवार दोपहर सिविल विभाग कार्यालय पहुंचे। लगभग तीन घंटे तक अधिशासी अभियंता अनिरुद्ध चौरसिया, एसडीओ, जेई, लिपिक और सुरक्षा कर्मचारियों से पूछताछ इस दौरान सुरक्षा कर्मचारियों ने एक अहम जानकारी दी कि उनकी ड्यूटी कार्यालय के बाहर मेन गेट पर रहती है। पूरी हाइडिल कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सुरक्षा कर्मचारियों के बयान को जांच अधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने बताया कि एमबी गायब होने की जांच रिपोर्ट जल्द ही एमडी कार्यालय को सौंप दी जाएगी। उल्लेखीय है कि अधिशासी अभियंता कार्यालय से एक साल पहले मेजरमेंट बुक (एमबी) संख्या-159/एल, 186/एल तथा 190/एल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.