वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल डिस्कॉम के निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) अशोक कुमार सेठ ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उधर, निदेशक (वित्त) संतोष कुमार साहू दो दिन पहले ही चार्ज ले चुके हैं। दोनों अधिकारियों ने अपने सहयोगियों से मुलाकात की। उनका आह्वान किया कि वे टीम भावना से काम करें। निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) उत्पादन निगम में मुख्य अभियंता रहे। निदेशक (वित्त) भुवनेश्वर में ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) में चीफ मैनेजर पद से रिटायर हो चुके हैं। वह ओडिशा हाइड्रोपावर कारपोरेशन और ग्रीन एनर्जी डेवलपमेंट कारपोरेशन ऑफ ओडिशा में डायरेक्टर रह चुके हैं। बता दें कि दोनों पद कई महीने से खाली थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...