वाराणसी, फरवरी 26 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ठेकेदार कल्याण समिति की ओर से बिजली ठेकेदारों का प्रतिनिधिमंडल पूर्वांचल-डिस्कॉम के डीजीएम (वित्त) एसके मिश्रा से मिला। प्रतिनिधियों ने वर्षों से अटके करोड़ों रुपये का भुगतान कराने की मांग की। स्थानीय स्तर पर होने वाली समस्याएं भी बताईं। डीजीएम ने स्थनीय स्तर की समस्याओं के निराकरण कराने का भरोसा तो दिया लेकिन पुराने बिल भुगतान के लिए ऊपर से निर्देश आने तक इंतजार करने की बात कही। 'हिन्दुस्तान' के 'बोले काशी' में 24 फरवरी को 'करोड़ों फंसने का दर्द, तलाश रहे हमदर्द' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली ठेकेदारों का प्रतिनिधिमंडल डीजीएम से मिलने पहुंचा था। उन्होंने डीजीएम को बताया कि 2022 में आजमगढ़, मऊ और बलिया में बिलिंग की गड़बड़ी पकड़ी गई थी। इससे लगभग 400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अटकी है। ...