वाराणसी, मई 6 -- वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम के एक्सईएन अनिरुद्ध चौरसिया के अपशब्दों का ऑडियो वायरल होने के प्रकरण की जांच ठंडे बस्ते में चली गई। मामले की जांच के लिए 20 दिन पहले कमेटी गठित की गई। उसे मुख्य अभियंता (सिविल) सचिन अग्रवाल को रिपोर्ट सौंपनी थी। जांच अधिकारी अधीक्षण अभियंता रोशन कुमार और उनकी टीम शिथिल पड़ चुकी है। उधर, सिविल विभाग के आरोपी एक्सईएन से पूछताछ नहीं की गई। शिकायतकर्ता जेई अमित कुमार ने मुख्य अभियंता को कई पत्र लिख चुके हैं। उधर, निदेशक (तकनीकी) जितेंद्र नलवाया ने जेई से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने समिति को मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- नगर निगम के वरिष्ठ लिपिक बर्खास्त बावजूद इसके पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया। बता दें कि एक्सईएन अनिरुद्ध चौरसिया ने पिछले दिनों अवर अभियंत...