देवरिया, मार्च 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा कि विकसित देवरिया लोकसभा के लिए संकल्पित अमृत प्रयास का भव्य कार्यक्रम 29 मार्च पूर्वांचल क्रांति दिवस के अवसर पर होने जा रहा है। इस दिन शहर के देवरिया क्लब से 5.30 बजे मशाल जुलूस निकलेगा जो अमृत रेलवे स्टेशन देवरिया सदर पर समाप्त होगा। यहां अमृत रेलवे स्टेशन का एक 20 मिनट का वीडियो दिखाया जाएगा इसके पश्चात जनसभा होगी। अमृत प्रयास के तहत दो बड़े संकल्पों को धरातल पर लाने का मेरा प्रयास है। यह बातें उन्होंने रविवार को लोक निर्माण विभाग डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि मेरा पहला संकल्प नकदी फसल एवं एग्रो प्रोसेसिंग में प्रोत्साहन और प्रयास के क्रम में देवरिया-कुशीनगर के अन्नदाताओं की आय बढ़ाने के लिए 'अमृत प्रयास' का प्रथम संकल्प, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.