वाराणसी, मार्च 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल में 1151 बिजली उपकेंद्र हैं। इसमें से 387 सब स्टेशनों में ऑनलाइन लॉगबुक नहीं भरी जा रही है। इससे डेटा मैनेजमेंट की निगरानी फेल हो गई है। यही नहीं 24 घंटे के अंदर बिजली के आने और जाने, शटडाउन आदि का रिकॉर्ड भी नहीं दिख रहा है। इसी के आधार पर अधिकारी रिपोर्ट करते हैं। डिस्कॉम प्रबंधन की ओर से इस लापरवाही पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। सब स्टेशनों में ऑनलाइन लॉगबुक भरने की व्यवस्था नहीं कराई जा रही है। सिर्फ इसकी सूची जारी कर कोरम पूरा किया है। पूर्वांचल डिस्कॉम की ओर से जारी सूची के अनुसार गाजीपुर डिविजन के 17 उपकेंद्र पर ऑनलाइन लॉगबुक में इंट्री नहीं हो रही है। लालगंज डिविजन के 13 सब स्टेशन, चुनार डिविजन के 12, जमनिया डिविजन के 10, बलिया के सात, सोनभद्र नगर के सात, राबर्ट्सगंज...