पूर्वांचल के 'मालवीय' का सपना साकार : मंडलायुक्त
आजमगढ़, जुलाई 18 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया चिल्ड्रेन केयर एजुकेशनल ऐंड डवलपमेंट सोसाइटी के संस्थापक प्रो. बजरंग त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को इटौरा चंडेश्वर में उनके नाम पर स्थापित सैनिक स्कूल के प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त विवेक ने कहा कि प्रो. बजरंग त्रिपाठी को पूर्वांचल का 'महामना' कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी। उनकी दूरदृष्टि और शिक्षा के प्रति समर्पण का परिणाम है कि आज आजमगढ़ को सैनिक स्कूल जैसी महत्वपूर्ण सौगात मिली है। पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर स्थापित सैनिक स्कूलों में आजमगढ़ का यह सैनिक स्कूल पूर्वांचल का पहला सैनिक स्कूल है। प्रो. बजरंग त्रिपाठी सैन्य विज्ञान के अध्यापक रहे थे और उनका सपना था कि आजमगढ़ में भी सैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.