वाराणसी, जून 3 -- वाराणसी। पूर्वांचल के जिलों के आसमान में उमड़-घुमड़ रहे बादल बनारस में भी लोकल हीटिंग तलाश रहे हैं ताकि यहां भी बरस सकें। वे पूरे दिन आकाश में घेराबंदी किए रहे, उससे वातावरण में उमस और जनसामान्य में बेचैनी बढ़ी लेकिन बरसने के अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन सकीं। अलबत्ता, बनारस और मिर्जापुर को छोड़, चंदौली-गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, सोनभद्र में मंगलवार शाम हुई बारिश के चलते शिवनगरी में शाम को मौसम अपेक्षाकृत खुशगवार हो गया था। यह भी पढ़ें- कल का मौसम कैसा रहेगा, 3 जून: यूपी के कई जिलों में होगी बारिश, आंधी के भी आसारमौसम विभाग की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने बुधवार एवं गुरुवार को बूंदाबादी का अनुमान लगाया है लेकिन कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है। इससे बादलों के चलते उमसभरा वातावरण ही बने रहने की संभावना अधिक है। विभाग ने तापमान में वृ...