वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल के जनपदों में फुटबॉल की प्रतिभाओं को मंच देने के लिए एक और क्लब वाराणसी से शुरू हो रहा है। एफसी बनारस बागपत क्लब इस बार 27 अप्रैल से आईलीग-3 में अपनी टीम उतारेगा। इसके लिए मंगलवार को मोढ़ैला स्थित एक लॉन में टीम की जर्सी की लांचिंग की गई। अब बनारस के नाम से इंटरकाशी के अलावा एक और क्लब प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा। क्लब की स्थापना प्रिंस कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, मंदार शेट्टी और विवेक सिंह की ओर से की गई है। अखिलेश सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश में एक मजबूत फुटबॉल संरचना को विकसित करना है। इससे बनारस और पूर्वांचल की फुटबॉल की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच मिलेगा। बताया कि शुरू में फुटबॉल अकादमी स्थापित करने की योजना थी, लेकिन बाद में एक फुटबॉल क्लब के अधिग्रहण के साथ ही इस...