भदोही, मार्च 14 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल के मंडिया में क्षेत्र के ठेगीपुर रतना के खीरे की मांग बढ़ गई है। प्रत्येक दिन 45 से 50 कुंतल खीरा को मंडियों में भेजा जा रहा है। अगार में खीरा की खेती करने वाले किसानों को ज्यादा लाभ मिल रहा है। अप्रैल माह तक खीरे का दाम अच्छा मिलता है। ऐसे में किसान खीरा को मंडियों में भेजकर मालामाल हो रहे हैं। किसान आनंद पटेल और उर्मिला देवी की माने तो पूर्वांचल के मंडियों में यहां के खीरे की मांग काफी बढ़ गई है। मार्च माह से ही मंडियों में तैयार खीरा भेजने का काम शुरू हो जाता है। 15 अप्रैल तक खीरा का अच्छा दाम किसानों को मिल जाता है। इन दिनों 45 से 40 कुंतल तैयार खीरा को मंडियों में भेजा जा रहा है। कछवा, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर व आजमगढ़ समेत पूर्वांच के कई जिलों में यहां का खीरा भेजा जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.