गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। पूर्वांचल की आमी, राप्ती, गोर्रा समेत अन्य नदियों में पढ़ते प्रदूषण, अतिक्रमण और पर्यावरण संकट को लेकर प्रेस क्लब सभागार में आयोजित 'पानी की बात, आपके साथ' सम्मेलन में आमी नदी समेत सभी जलस्त्रोतों को बचाने के लिए व्यापक जन आंदोलन चलाने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में तय किया गया कि आने वाले समय में नदियों और जलस्त्रोतों के किनारे जल पंचायतों का आयोजन कर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मुख्य अतिथि प्रो. शरद चंद्र मिश्र ने कहा कि जल प्रदूषण के कारण आर्सेनिक जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ रही हैं, जिन पर तत्काल नियंत्रण जरूरी है। वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह ने कहा कि नदियों के प्रदूषण से आमजन सबसे अधिक प्रभावित है और नीतियों में कॉर्पोरेट हित हावी दिखते हैं। आमी बचाओ मंच के अध्यक्ष एवं सम्मेलन आयोजक विश...