नई दिल्ली, जून 8 -- पूर्वांचल के कुख्यात बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को एनकाउंटर में मार गिराया गया है। अयोध्या में प्रयागराज एसटीएफ की यूनिट के साथ मुठभेड़ में हुई। भानु प्रताप पर अलग-अलग जिलों में दो लाख का इनाम घोषित था। उसके ऊपर 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। एनकाउंटर में एसटीएफ प्रयागराज यूनिट के प्रभारी जेपी राय और एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया है। अहमदपुर घाट तिराहे के पास महाराजगंज थाना क्षेत्र के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार भानु प्रताप सिंह गोरखपुर के बेलाघाट थाना क्षेत्र के बिखनीपुर का रहने वाला था। प्रयागराज एसटीएफ को भानू के बारे में सूचना मिली तो उसकी घेरेबंदी की गई। घेरेबंदी देख शातिर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। एसटीएफ की जवाबी फायरिंग में गोली लगने से इनामी बदमाश घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ...