पूर्वांचल और गोरखपुर का एसी खराब, पसीने से तर-बतर हो रहे यात्री
लखनऊ, मई 31 -- भीषण गर्मी में आरामदायक सफर की चाह में सामान्य से दोगुने से अधिक किराया देकर एसी बोगियों में सफर करने वाले यात्री रेलवे की लापरवाही से परेशान हो रहे हैं। वजह,बोगियों में एसी चल नहीं रहा और यात्री उमस व घुटन के बीच पसीने से तर-बतर हो रहे हैं। यात्री कोच अटेंडेंट से समाधान न मिलने पर रेल अधिकारियों तक शिकायत कर रहे हैं। जम्मू-गोरखपुर सुपरफास्ट के यात्री एकाग्र मिश्रा ने एसी ने चलने से आ रही परेशानियों से रेल मंत्रालय और मंत्री को अवगत कराया। बताया कि वह इस ट्रेन की ए-1 कोच के सीट पर नंबर 32 पर यात्रा कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बादशाह नगर स्टेशन पर पंखे खराब, गर्मी में बैठने को मजबूर यात्री एसी काम नहीं कर रहा है। उमस व गर्मी से कोच के सभी यात्री परेशान हैं। कोच अटेंडेंट से कहा गया, लेकिन वह कोई रिस्पांस नहीं दे रहा है। पूर्वांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.