पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे 76 फीसदी बढ़े, मौतें 137 फीसदी
गोरखपुर, अगस्त 31 -- विवेक पाण्डेय। गोरखपुर। प्रदेश के एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसों की संख्या में इस साल कमी आई है, लेकिन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। जनवरी से जुलाई 2026 तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 65 हादसे हुए, जिनमें 83 लोगों की मौत हो गई। पिछले साल इसी अवधि में यहां 37 हादसे हुए थे और 35 लोगों की जान गई थी। यानी एक साल में हादसों की संख्या 75.68 फीसदी, जबकि मृतकों की संख्या 137.14 फीसदी बढ़ गई। हादसों और मौतों के आंकड़े यह भी बताते हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाएं कम होने के बजाय अधिक जानलेवा हुई हैं。
सड़क हादसों का सर्वेक्षण एक्सप्रेस-वे से जुड़े आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से जुलाई-2026 तक प्रदेश के सात एक्सप्रेस-वे पर कुल 289 सड़क हादसे दर्ज किए गए। वर्ष 2025 में इसी अवधि में 313 हादसे हुए थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.