मथुरा, जून 20 -- गुरुवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे में कस्बा बाजना निवासी युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। कस्बा बाजना के आर्य नगर निवासी कौशल साथी शिवकुमार के साथ बाइक पर सवार होकर गुरुवार देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से मथुरा आ रहे थे। देर रात पर सुल्तानपुर जनपद क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। इसके चलते बाइक सवार कौशल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसे में बाजना के युवक की मौत, साथी घायल हादसे की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मु...