पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा, साइकिल सवार घायल
आजमगढ़, जून 2 -- अहरौला। क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 191 पर सोमवार की सुबह हुई दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हो गया। सीतापुर जनपद के लहरपुर निवासी 40 वर्षीय मो. उमर शहर में अपनी ससुराल आया था। सोमवार की सुबह वह बाइक से घर लौट रहा था। सुबह करीब पांच बजे वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 191 पर पहुंचा था। इस दौरान पीछे से आया अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। यूपीडा के बचाव दल ने युवक को अहरौला सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.