आजमगढ़, अप्रैल 29 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 234.5 पर सोमवार की दोपहर हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अमेठी से बाइक से गाजीपुर जनपद में स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के घोसियाना गांव निवासी 49 वर्षीय मोहम्मद रईस की गाजीपुर जनपद में रिश्तेदारी है। वह सोमवार की सुबह घर से रिश्तेदारी जाने के लिए बाइक से निकला था। वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते आ रहा था। सोमवार की दोपहर वह कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा के सामने किलोमीटर 234.5 के पास पहुंचा। इस दौरान अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारते हुए फरार हो गया। युवक घायल होकर पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने उसे मं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.