आजमगढ़, फरवरी 12 -- अहरौला (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के फुलवरिया के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार की सुबह लखनऊ से लौट रही एंबुलेंस टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में एंबुलेंस में तैनात सहायक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के महुवल गांव निवासी 22 वर्षीय उत्तम यादव उर्फ गुड्डू एंबुलेंस में सहायक के तौर पर तैनात था। बुधवार को वह एंबुलेंस से मरीज लेकर लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल गया था। मरीज को छोड़ने के बाद गुरुवार की सुबह एंबुलेंस के साथ आजमगढ़ लौट रहा था। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 204 पर अहरौला थाना क्षेत्र के फुलवरिया के पास पहुंचने पर एबुलेंस का आगे का टायर फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.