गाजीपुर, मार्च 23 -- मरदह। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 297 किमी पर चलती ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक भिड़ गया। हादसे में चालक घायल हो गया। लोगों ने किसी तरह से चालक को निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भेजा। मरदह थाना के डोड़सर गांव के पास बिहार की तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रक का चालक सामने जा रहे ट्रक में टकरा गया। टक्कर के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक भोले निवासी ग्राम बेलहर थाना बेलहर थाना संतकबीरनगर क्षतिग्रस्त ट्रक के बॉडी में घायलावस्था में फंस गया। मौके पर पहुंची पूर्वाचंल एक्सप्रेव-से के गश्त दल ने काफी प्रयास के बाद फंसे घायल चालक को गम्भीर हालत में निकाला। उपचार के लिए मऊ स्थित जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। चालक की हालत गम्भीर बनी हुई है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाया गया।...