आजमगढ़, अप्रैल 16 -- मिल्कीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के सहेला गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार दोपहर जयपुर से 80 यात्रियों को लेकर पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जा रही एसी स्लीपर बस में आग लग गई। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बच गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी। घटना के कारण एक्सप्रेस-वे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। बस बुधवार शाम जयपुर से 80 यात्रियों को लेकर कूच बिहार के लिए रवाना हुई थी। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर जा रही चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे जब बस सहेला गांव के पास पहुंची, तभी उसमें से धुआं उठने लगा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.