पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मवेशी से टकरा कर पलटी कार
आजमगढ़, सितम्बर 11 -- आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के बखरिया गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 192.6 पर शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे मवेशी से टकरा कर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। करीब 50 मीटर तक कार घीसटते हुए आगे जा कर रूकी। कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए।गाजीपुर जनपद के दुल्हपुर थाना क्षेत्र के ओडराई गांव निवासी कार चालक शैलेंद्र सुबह में लखनऊ की ओर जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 192.6 के पास पवई थाना क्षेत्र के बखरिया के पास पहुंचने पर कार के आगे छुट्टा मवेशी आ गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। कार करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए गई। कार में केवल चालक सवार था वह बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी रही। दुर्घटना की सूचना पर यूपीडा की टीम पहुंची। कार को सुरक्षित स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.