आजमगढ़, मार्च 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक पलटने से युवक की मौत हो गई। वह बाइक से दिल्ली से बिहार के कटियार जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। बिहार के कटिहार जनपद के परानपुर थाना क्षेत्र के धबोल गांव निवासी 30 वर्षीय सद्दाम दिल्ली में टेंपो चलाता था। वह मंगलवार को बाइक से दिल्ली से घर जाने के लिए निकला था। बुधवार की दोपहर वह कंधरापुर थाना क्षेत्र के सेहदा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 232 के करीब पहुंचा था। इस दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने उसे मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान दो घंटे बाद उसकी मौत ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.