पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बाइक हादसा, युवक की मौत, एक गंभीर घायल
सुल्तानपुर, मई 17 -- दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के खालिसपुर दुर्गा गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 155.6 किलोमीटर पर रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि दोनों युवक पटना से दिल्ली बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने बैरियर से टकरा गई, जिससे हादसा हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही यूपीडा की एम्बुलेंस सेवा मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर भेजा गया। मृतक की पहचान भास्कर(30) निवासी खगौल, पटना के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान शनि कुमार (...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.