आजमगढ़, मार्च 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। वाहनों में आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दो स्थायी अग्निशमन चौकियों का निर्माण कराया जाएगा। इससे आग लगने की सूचना पर दमकल वाहन तत्काल मौके पर पहुंच सकेंगे और राहत कार्य में तेजी आएगी। जनपद में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 99 किमी है। यह फूलपुर तहसील के खंडौरा गांव से शुरू होकर सदर तहसील के केरमा गांव तक जाता है और फूलपुर, बूढ़नपुर, निजामाबाद, सगड़ी और सदर तहसीलों के करीब 112 गांवों से होकर गुजरता है। तेज रफ्तार और लंबी दूरी के कारण एक्सप्रेस-वे पर कई बार दुर्घटनाओं में वाहनों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं। पहले दमकल गाड़ियां दूर से आने के कारण राहत में देरी होती थी और वाहन जल जाते थे। अग्निशमन विभाग ने शासन के निर्देश पर एक्सप्रेस-वे के विभिन्न हिस्सों मे...