सुल्तानपुर, मई 5 -- दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के प्लाई लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। हादसे में चालक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर भेजा गया। एक ट्रक मुरादाबाद से लकड़ी की प्लाई लादकर देवरिया जा रहा था। सुबह करीब 5:50 बजे एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर माइलस्टोन 141.45 के पास चालक अनुज (32) पुत्र विनोद, निवासी ग्राम पचकोरा, थाना कुरसा, जनपद हरदोई को नींद आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक केबिन में दब गया। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर प्लाई लदा ट्रक पलटा, करीब एक घंटे बाधित रहा यातायात सूचना मिलते ही सुरक्षा टीम और कोरल कंपनी की एंबुलेंस मौके...