आजमगढ़, मार्च 15 -- अहरौला/मिल्कीपुर (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के मक्खापुर गांव के पास शनिवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 185 के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में उसमें सवार ठेकेदार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। बोलेरो सवार सभी लोग बिहार के निवासी हैं। ईद मनाने के लिए दिल्ली से सभी घर जा रहे थे। बिहार के खगड़िया जनपद के बल्दौर थाना क्षेत्र के चोरली गांव निवासी 40 वर्षीय सज्जाद दिल्ली में निर्माण कार्यों का ठेका लेते थे। वह गांव से मजदूर लाकर काम कराते थे। ईद के त्योहर पर छुट्टी लेकर सभी लोग घर जा रहे थे। ठेकेदार सज्जाद के साथ उनके गांव के 20 वर्षीय अफसर, 22 वर्षीय सिकंदर, 23 वर्षीय अंसार 25 वर्षीय साहिल और चालक 30 वर्षीय सुधाकर शुक्रवार शाम को दिल्ली से बिहार के लिए रवाना हुए। शनिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.