सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 156.5 पर खालिसपुर दुर्गा गांव के पास सोमवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुजरात से बंगाल तंबाकू लेकर जा रहा एक ट्रक टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बैरियर को तोड़ते हुए पलट गया। इस सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक सहदत पुत्र हनीफ विश्वास, निवासी देवीपुर जगतय, जिला मुर्शिदाबाद तथा खलासी कजीरूल इस्लाम, निवासी परदेवगपुर बाल बाल बचे। दोनों को मामूली चोटें आईं। मौके पर तैनात यूपीडा के फार्मासिस्ट मोहम्मद आरिफ ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, साथ ही दोनों को खतरे से बाहर बताया। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। सूचना मिलते ही यूपीडा कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हायड्रा एवं क्रेन मंगवाकर ट्रक को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.