मऊ, जुलाई 18 -- मऊ,संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसों का सिलसिला जारी है। बीती रात रानीपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर और पिरूआ गांव के समीप एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक सुरेंद्र यादव और सहायक चालक पंकज यादव फैजाबाद से बोतलें लादकर बक्सर (नया नगर, बिहार) जा रहे थे। रात करीब 12:30 बजे उनका ट्रक रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सादीपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के प्वाइंट संख्या 279.7 पर पहुंचा। तभी दूसरी लेन से एक अज्ञात वाहन अचानक उनकी लेन में आ गया। अचानक सामने आए वाहन को बचाने के चक्कर में ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक एक्सप्रेस-वे पर ही पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। इस हादसे ने एक्सप...