पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटा ट्रक, बाल-बाल बचा चालक
सुल्तानपुर, सितम्बर 9 -- दोस्तपुर, संवाददाता। बुधवार सुबह करीब नौ बजे श्रीनगर से सेब लेकर आजमगढ़ जा रहा ट्रक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 178.3 के पास चालक को नींद आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में लदे सेब सड़क पर बिखर गए। हालांकि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। यूपीडा के अनुसार हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर गांव की ओर चला गया। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी धनेश कुमार ने ट्रक पर लिखे नंबरों के आधार पर वाहन मालिक को सूचना दी और चालक की तलाश शुरू कराई। तलाश के दौरान चालक नीरज शर्मा निवासी उधमपुर, थाना मनेश्वर, जम्मू-कश्मीर मिल गया। सूचना पर अखंडनगर थाने की पीआरवी और बेलवाई चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.