गौरीगंज, जुलाई 23 -- शुकुलबाजार। संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गुरुवार शाम बारिश के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में महिला समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा की राहत टीम, पीआरबी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से सीएचसी बाजारशुकुल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

पहला हादसा पहला हादसा एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 62.3 पर पूरे भाले गांव के पास हुआ। फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी देवांश कटियार अपने साथी जीतू के साथ फॉर्च्यूनर से अंबेडकरनगर से लखनऊ जा रहे थे। तेज बारिश के बीच वाहन अनियंत्रित होकर कई बार पलट गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के...