आजमगढ़, मई 16 -- Azamgarh Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बिहार के सिवान जिले के निवासी दंपति और उनकी दो बेटियां शामिल हैं, जबकि एक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि कार सवार लोग बिहार के सिवान जिले से फरीदाबाद (हरियाणा) जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 238.5 के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार कंटेनर में फंस गई। पुल के पास हुए हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस, यूपीडा का बचाव दल, सीओ सिटी शुभम तोदी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। क...