बाराबंकी, जुलाई 11 -- हैदरगढ़ (बाराबंकी), संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे तेज रफ्तार डीसीएम का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात एक डीसीएम लखनऊ की ओर जा रही थी। एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 48 के पास पहुंचते ही वाहन का अगला टायर अचानक फट गया। इससे डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वाहन चला रहे फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना क्षेत्र के नगला निवासी 30 वर्षीय चालक योगेश कुमार घायल हो गया।सूचना यह भी पढ़ें- बिजनौर के लिए भी:: गंगा एक्सप्रेसवे पर डीसीएम की टक्कर से ट्रक हेल्पर की मौत मिलने पर पहुंची यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम ने घायल चालक को वाहन से बाह...