गाजीपुर, मई 19 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की भोर में मरीज को लेकर पटना से दिल्ली जा रही एंबुलेंस खड़े कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक का पैर केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे हाईड्रा और फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद भेजा गया। जहां से स्थिति गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इलाज के दौरान पार्वती देवी और चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या RJ 11 PA 7547 एंबुलेंस बिहार के पटना स्थित टीजीएमएस अस्पताल से 70 वर्षीय मरीज पार्वती देवी पत्नी रामचंद्र ठाकुर को लेकर दिल्ली जा रही थी। मंगलवार तड़के करीब 3:01 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किल...