सुल्तानपुर, मार्च 6 -- सुलतानपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की आधी रात लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इस भीषण टक्कर में बस चालक की मौत हो गई जबकि कंडक्टर समेत दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बल्दीराय थाना क्षेत्र की देहली चौकी अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 101.8 पर गुरुवार रात करीब 11:20 बजे लखनऊ की ओर जा रही एक ट्रक अचानक खराब हो गई। ट्रक चालक साबिर अख्तर पुत्र साहुल अमीन निवासी अजीम टोला, थाना बोस्टम नगर, जनपद माल्टा ने वाहन को सड़क किनारे लगाया और आराम करने लगा।पुलिस ने बताया कि रात करीब 12:50 बजे लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस के चालक इस्लाम पुत्र नूर आल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.