पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार, ट्रक से टकराई, बाल बाल बचे लोग
सुल्तानपुर, मई 16 -- दोस्तपुर, संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 156.3 पर खालिसपुर दुर्गा के पास शुक्रवार देर रात एक कार टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए और किसी को चोट नहीं आई।कार चालक मोहम्मद आबिद निवासी कौड़िया शाहगंज जनपद जौनपुर अपने साथ मोहम्मद कैफ, आसमा खातून, अब्दुल रहीम, अयान, समर, असद, अहमद के साथ लखनऊ से शाहगंज जा रहे थे। घटना की सूचना पर सहायक सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडे मौके पर पहुंचे। सुरक्षा टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार के पीछे सेफ्टी कोन लगाकर यातायात सुचारु कराया तथा रिकवरी वैन से वाहन को दोस्तपुर टोल प्लाजा भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.