सुल्तानपुर, मार्च 27 -- बल्दीराय संवाददाता। तहसील क्षेत्र से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 95.200 पर एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। कंटेनर डिवाइडर तोड़कर पलट गई। कंटेनर चालक शिवम यादव पुत्र अवधेश निवासी ग्राम करहल मैनपुरी अपने साथ रवि पुत्र सतबीर निवासी लालाबरी थाना करहल मैनपुरी के साथ कंटेनर को लेकर दिल्ली से गुवाहाटी जा रहा था। जैसे ही ट्रक जब बल्दीराय थाना क्षेत्र के 95.200 पर पहुंचा तो ड्राइवर को नींद आ जाने के कारण एमबीसीबी तोड़कर बीच डिवाइडर में जाकर पलट गया। ड्राइवर को गंभीर चोट आई और रवि को मामूली चोट आने पर दोनों चोटहिल को यूपीडा के एंबुलेंस से कुमारगंज भेजा गया जहां इलाज चल रहा है। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी राम चरन वर्मा ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को हटवा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.