पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे फाइटर जेट, 22-23 अप्रैल को वायुसेना दिखाएगी दम
संवाददाता, अप्रैल 20 -- यूपी के सुलतानपुर जिले से होकर गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फिर से लड़ाकू विमानों का युद्धाभ्यास होगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। यह रिहर्सल 22 व 23 अप्रैल को संभावित है। यहां पर फाइटर जेट और लड़ाकू विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। एक्सप्रेस-वे पर स्थित अरवल किरी-करवत हवाई पट्टी पर फिर भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास की साक्षी बनेगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनी इस आपातकालीन हवाई पट्टी पर वायुसेना अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है। यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर इमरान खान ने बताया कि हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतरेंगे, उड़ान भरेंगे और विशेष युद्धाभ्यास करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। इससे पहले भी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की इस हवाई पट्टी पर वायुसेना ने सफल अभ्यास किया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.