गाजीपुर, अगस्त 11 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। ड्यूटी छोड़कर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों से अवैध वसूली करने के मामले में मरदह थाने पर तैनात तीन कांस्टेबलों को एसपी डॉ. ईरज राजा ने निलंबित कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच बैठाने के साथ ही उन्हें पुलिस लाइन से संबंद्ध कर दिया गया। तीनों कांस्टेबलों की प्रशिक्षण के बाद प्रथम ज्वाइनिंग थी। एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के पास मरदह टोल पर वाहनों से वसूली की शिकायत मिली थी। जांच में प्रथम दृष्ट्या आरोप सही मिलने पर मरदह थाने पर तैनात सिपाही अजय सिंह, युवराज सिंह,दीपू कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया। एसपी ने कहा कि आरक्षियों का कृत्य उनके पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता है। इनके कारण पुलिस की छवि धूमिल हुई है जिसके कारण निलंबित किया गया है। एसपी न...