पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास पेट्रोलिंग कर्मी की सड़क हादसे में मौत
मऊ, जुलाई 23 -- रानीपुर/मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग के दौरान एक कर्मचारी की ट्रक की टक्कर से एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था, उपचार के दौरान बुधवार की देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी है। मृतक की शिनाख्त गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत केलहीं निवासी 35 वर्षीय पवन कुमार मौर्य के रूप में किया गया है। वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग कर्मचारी के तौर पर कार्यरत था। घटना के समय वह अपनी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर गश्त कर रहे थे। इस बाबत सरायलखंसी थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद जिला अस्पताल में मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.