मऊ, मार्च 21 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत खरगजेपुर गांव के पास शनिवार की सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से पोल तोड़ते हुए तेज रफ्तार कार खाई में पलट गई। सीमेंटेड पोल से टकराते ही कार का एयर बैग खुल गया, इससे वाहन में सवार विक्रांत सिंह और चालक बाल-बाल बच गए। वहीं दुर्घटना में वाहन क्षतिग्रस्त हो गई। गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बसपुर गांव निवासी विक्रांत सिंह सुबह आजमगढ़ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सामने चल रही कार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हुई और पलट गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि कार सवार विक्रांत सिंह और चालक बाल-बाल बच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...