सुल्तानपुर, दिसम्बर 17 -- सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर यात्रियों और महिलाओं का वीडियो कैप्चर कर सोसल मीडडिया पर पोस्ट करने के आरोपी ट्रैफिक मैनेजमेन्ट के मैनेजर आशुतोष विश्वास और सहकर्मी प्रमोद पटेल की न्यायिक हिरासत शनिवार तक बढ़ गई है। आरोपियों के वकील रवि शुक्ल ने बताया कि जमानत याचिका सुनवाई के लिए एडीजे जलाल मोहम्मद अकबर की कोर्ट में स्थानांतरित हो गई है। दोनों को गांव जरईकला, हलियापुर, गौहनिया आदि गांव की महिलाओं की निगरानी करने, अवैध वसूली के लिए वीडियो वायरल करने समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.