पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हादसे में पीआरवी चालक सहित तीन घायल
बाराबंकी, सितम्बर 23 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मंगलवार की रात ड्यूटी पर तैनात पीआरवी के चालक संदीप कुमार लघुशंका के लिए वाहन से नीचे उतरे। इसी समय सुल्तानपुर की ओर से आ ही बाइक अनियंत्रित होकर पीआरवी चालक को टक्कर मार दी। इससे उनका पैर फैक्चर हो गया। हादसे में संदीप कुमार के अलावा बाइक सवार प्रदीप कुमार व अवधेश कुमार भी घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: तेज रफ्तार पल्सर ने बाइक में मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.