पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर
बलिया, जून 17 -- रसड़ा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बुधवार गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि अस्पताल पहुंचे परिजन उसे इलाज के लिए मऊ लेकर चले गए। बताया जाता है कि जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के अपायल निवासी 25 वर्षीय आदित्य गुप्त पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से स्थानीय रेलवे स्टेशन पर धीमी गति के दौरान उतरने के प्रयास में गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप जख्मीं हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.