विशेष संवाददाता, फरवरी 26 -- यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण हादसे के बाद अब अन्य राज्यों से आने वाली बसों की जांच का निर्णय किया गया है। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने इसे लेकर कड़े निर्देश दिए हैं। कहा है कि अगर वाहनों की जांच में ढिलाई मिली या जिस क्षेत्र में यात्री वाहन से दुर्घटना होगी वहां के अफसरों को दंडित किया जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा है कि प्रथम दृष्टया दुर्घटनाग्रस्त बस की बॉडी कोड मानक के अनुरूप नहीं थी। आपातकालीन द्वार के सामने सीट लगाई गई थी, जो स्पष्ट रूप से बस बाडी कोड का उल्लंघन है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए मानकों का अनुपालन जरूरी है। भविष्य में अनदेखी न हो सुनिश्चित किया जाए।सभी राज्यों की सभी बसों की जांच होगी। अनुमन्य संख्या से अधिक यात्री और अन्य मानकों का पालन...