मऊ, दिसम्बर 17 -- मऊ, संवाददाता। दिल्ली, लखनऊ, बिहार और बंगाल प्रांत को पूर्वांचल से जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे भले ही विकास की नई इबारत लिख रहा है, लेकिन मऊ जनपद में चढ़ने के लिए आज तक रैंप नहीं बन सका। यही नहीं जनसुविधा केंद्र बनाने मामला भी अधर में है। चार सालों के बाद भी अब तक यह दोनों सौगात अधर में है। इसकी वजह से मऊ जनपद के लखनऊ, दिल्ली या पटना जाने के लिए आजमगढ़ और गाजीपुर जनपद के सहारे बैठे हुए हैं। यानि प्रोजेक्ट पूरा हुए चार साल से अधिक का समय बीत गया, लेकिन यह दोनों कार्य लटके हुए हैं। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के बरडीहा गांव में 267.02 किलोमीटर की लोकेशन पर जन सुविधा केंद्र के लिए लगभग 40 बीघा जमीन अधिग्रहण की गई थी। यहां कुछ वर्षों के बाद सिर्फ फ्यूल सेंटर का निर्माण हो पाया, जबकि पूरी जमीन परती के रूप में छोड़ी गई है। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.