पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा, ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर; 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत
सुल्तानपुर, अगस्त 27 -- UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को एक भीषण हादसा हो गया। दरअसल, तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 96 के पास हुए हादसे में बस सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि लगभग दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रभात सिंह, सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार और थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकलवाया और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय भेजा। गंभीर घायलों को 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय पिठला कुमारगंज भेजा गया। वहीं, संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस रवि पां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.